जनपद कुशीनगर
तुर्कपट्टी स्थित आदर्श पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन धूमधाम से सम्पन्न हुआ कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति से माहौल उत्साहपूर्ण रहा
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्चन एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने देशभक्ति गीत, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्ति, दहेज प्रथा जैसे सामाजिक विषयों पर नृत्य, कविता एवं भाषण प्रस्तुत कर सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया
इस दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र, मेडल, कॉपी एवं कलम देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे पर खासा उत्साह देखने को मिला
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि पिछले 8 वर्षों से आदर्श पब्लिक स्कूल निरंतर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है, जहां अनुभवी शिक्षकों द्वारा बच्चों को बेहतर शिक्षा दी जाती है। भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन जारी रहेंगे।
मुख्य अतिथि रामनरेश प्रसाद ने अपने संबोधन में बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेहनत, लगन और अनुशासन से ही किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
वहीं विशिष्ट अतिथि एवं प्रबंधक मनोज कुमार ने छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि वे इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, क्षेत्र, गांव एवं अपने माता-पिता का नाम रोशन करें।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य रामनरेश प्रसाद ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित गणमान्य लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे