कसया, कुशीनगर
कसया-पडरौना मार्ग पर स्थित सुपर किड्स चाइल्ड केयर एंड गैस्ट्रो लिवर क्लिनिक का विधिवत शुभारंभ बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लखनऊ के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. धीरज कुमार राव (नवजात शिशु एवं गैस्ट्रो-लिवर रोग विशेषज्ञ) उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना से हुई, जिसके पश्चात फीता काटकर क्लिनिक का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को क्षेत्र में बेहतर और सुलभ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. धीरज कुमार राव ने अपने संबोधन में कहा कि यह क्लिनिक नवजात शिशुओं, बच्चों तथा पेट एवं लिवर से संबंधित रोगों के इलाज के लिए क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पहल किसी प्रकार के प्रचार के लिए नहीं, बल्कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है।
कार्यक्रम में कसया नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने क्लिनिक के शुभारंभ पर खुशी जताते हुए कहा कि अब उन्हें इलाज के लिए दूर शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा।
इस दौरान पूर्व सपा प्रत्याशी राजेश प्रताप राव, जिला पंचायत सदस्य बालराम राव, पूर्व प्रमुख लल्लन चौधरी, रजनी कांत राव, पूर्व प्रधान प्रेम प्रकाश दुबे, मंटू मद्धेशिया, नबी हसन, मजीबुल्लाह राही, धीरज राव एवं ऐनुल अंसारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
यह क्लिनिक कसया-पडरौना मार्ग पर स्थित है और क्षेत्रवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण चिकित्सा केंद्र के रूप में देखा जा रहा है।