कुशीनगर
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा सरिसवा में ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे धूमधाम से मनाया गया । रमजान के पवित्र महीने के समापन पर मुसलमानों ने मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा कर अल्लाह का शुक्रिया अदा किया, नमाज के बाद मुल्क के लिए अमन-चैन की और आपसी भाईचारे के लिए दुआ मांगी गईं.
ईद की नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी, नमाज के बाद बच्चे खुले मैदानों में खेलते नजर आए। उनके चेहरों की खुशी इस बात का संकेत थी कि ईद सिर्फ इबादत का ही नहीं बल्कि खुशियों का भी त्योहार है, ईद के मौके पर सेवई होती है खास, सभी लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर खाकर सेवई खा कर एक दूसरे को ईद का मुबारकबाद दिया