तमकुहीराज / कुशीनगर
वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम का आयोजन हुआ
जिसमें राजनीतिक हस्तियों, समाजसेवी, गायक, जनप्रतिनिधियों, मीडियाकर्मियों के साथ प्रबंन्धक बबलू राय व वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव राय ने अंगवस्त्र देकर अबीर व फूलो के साथ होली मनाई। मशहूर भोजपुरी गायक गोलू राजा, शिल्पी राज व अभिषेक सिंह आदि लोक गायको ने होली के गीतों व भजनों से महफ़िल में शमा वाध दी
तमकुहीराज क्षेत्र के वैष्णवी महाविद्यालय राजपुर राजा में राजनीतिक हस्तियों और सिने कलाकारों के साथ होली मिलन सहभोज कार्यक्रम में होली की मस्ती, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक संगीत और स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ भाईचारे का जश्न मनाया गया। इस समारोह में पूर्व राज्यमंत्री डा. पीके राय, पूर्व विधायक पंडित नंद किशोर मिश्र, विधायक डा. असीम कुमार राय, पूर्व एमएलसी रामाशीष राय, पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय गुप्ता, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत राय, लोक गायक और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, मीडिया कर्मी, समाजसेवियो ने भाग लेकर सामाजिक एकता और संस्कृति को बढ़ावा दिये। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गोलू राजा, शिल्पी राज व अभिषेक सिंह की मंचीय प्रस्तुति व सम्मान कार्यक्रम, अतिथियों पर पुष्पवर्षा, बेहतरीन सजावट, व स्वादिष्ट व्यंजन रहे