तुर्कपट्टी / कुशीनगर
रमजान के पवित्र माह में बुधवार 28 रमजान के, अवसर पर ग्राम सभा झनकौल के युवाओं द्वारा, रोजेदारों के लिए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया, इस दौरान लगभग दो सौ रोजेदारों को खजूर, पानी और शरबत के साथ इफ्तार कराया गया, इफ्तार कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष इलियास अंसारी व समाजसेवी फिरोज अंसारी, एवं झनकौल गांव से बड़ी संख्या में रोजेदार शामिल हुए और सभी ने मिलकर रोजा खोला
मीडिया से बातचीत करते हुए इलियास अंसारी ने बताया कि रमजान का महीना बहुत ही पवित्र होता है और इस महीने में रोजेदारों की सेवा करना सौभाग्य की बात है उन्होंने कहा कि लगतार 5 साल से झनकौल में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जा रहा है, कार्यक्रम में शामिल सभी रोजेदारों ने, देश और समाज में भाईचारा, अमन-चैन और शांति के लिए अल्लाह से दुआ किया, इस मौके पर झनकौल के ग्राम प्रधान सज्जार अली, बहादुर आली, नौशाद अजी, आशिफ अंसारी, इलियास अन्सारी, मौलाना नुरुल हक, सहित बड़ी संख्या में रोजेदार मौजूद रहे
अपने आस पास का खबर देने के लिए सम्पर्क करें ? 9721344580