कुशीनगर के गुरवलिया स्थित वागीश्वरी रामबासी पी.जी. कॉलेज में सोमवार को वार्षिकोत्सव समारोह बड़े ही उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कृति और प्रतिभा का शानदार संगम देखने को मिला
वार्षिकोत्सव समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक, अग्निशमन एवं आपात सेवा सुजीत पाण्डेय शामिल हुए, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. अजय कुमार सिंह उपस्थित रहे। महाविद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल डॉ. प्रमोद तिवारी ने की, जबकि मंच संचालन राधेश्याम त्यागी और मैतूल मस्ताना ने किया। इस अवसर पर छात्रों ने नृत्य, गीत और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे देखकर उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गए
समारोह के दौरान मुख्य अतिथि सुजीत पाण्डेय ने महाविद्यालय परिसर में एक पौधा भी लगाया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अपने संबोधन में उन्होंने छात्रों को अनुशासन, मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम का आयोजन नीलम पांडेय के मार्गदर्शन में किया गया, जबकि डायरेक्टर आदित्य विशाल की देखरेख में पूरे समारोह को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया