कुशीनगर
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में आगामी त्योहार ईद-उल-फितर को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए थाना कसया परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार सिंह ने की
बैठक में थानाध्यक्ष, पीस कमेटी के सदस्य, विभिन्न धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस दौरान त्योहारों के अवसर पर शांति, सद्भाव और भाईचारा बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सभी लोगों ने आपसी प्रेम और एकता के साथ त्योहार मनाने का संकल्प लिया।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, असामाजिक गतिविधि या शांति भंग करने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
➡️ जनता से अपील:
त्योहार को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाएं तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या कंट्रोल रूम 112 पर दें