देश विदेश से आए हुए बुद्धिस्ट अनुयायियों ने स्थापना दिवस पर रामाभार स्तूप, को विश्व धरोहर घोषित करने का प्रस्ताव पारित किया


  कुशीनगर


 बुद्धिस्ट नेबुलाइजेशन फाउंडेशन के स्थापना दिवस अवसर पर बुधवार के दिन गौतम बुद्ध की महा परिनिर्माण स्थली कुशीनगर में देश विदेश से आए हुए बौद्ध धर्म के अनुयायियों ने सहभाग किया।भंते सुमित रतन ने गौतम बुद्ध के परिनिर्माण स्थल, माथा कुंवर मंदिर व मुकुट बंधन चैत्य/ रामाभार स्तूप को विश्व धरोहर घोषित करने के संबंध में विवेचना करते हुए स्पष्ट मंतव्य दिया कि राष्ट्रीय संस्मरक प्राधिकरण स्मारक और स्थल परिषद व विश्व धरोहर समिति के समक्ष साक्ष्य सहित लिखित आवेदन प्रस्तुत किया जाय।
बुद्धिस्ट पर्सनल लॉ एक्शन कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष दयासागर बौद्ध ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिनांक 28 , 11,2025 को पारित आदेश के संबंध म बताया कि बौद्ध कानून भारत में निवास करने वाले किन लोगों पर लागू होगा इसकी रूपरेखा एवं संरचना प्रस्तुत करते हुए कहा कि बौद्ध कानून यथाशीघ्र संसद में पारित कराकर परिवर्तित कराया जाय।
हाई कोर्ट लखनऊ की अधिवक्ता अंजू लता ने भारत की संविधान के अनुच्छेद- 25 के खंड (2) की उपखंड (ख) की स्पष्टीकरण के आलोक में बौद्ध कानून की रूपरेखा व संरचना की विस्तृत व्याख्या प्रस्तुत की। गाजीपुर जनपद से आए भंते शीलवचन ने राष्ट्र के उन्नयन व उत्कृष्टीकरण एवं संपूर्ण परिवेश को बौद्ध मय बनाने तथा ग्राम पंचायत, नगर निकाय व राज्यों की विधानसभा/ विधान परिषद तथा संसद में बौद्ध धम्य में अनुयायियों का समुचित प्रतिनिधित्व व आस्था और विश्वास तथा भावनाओं का स्पष्टता पूर्वक प्रस्तुतीकरण सुनिश्चित करने के लिए भारतीय सम्यक समाज पार्टी का संयोजन करने का प्रस्ताव सदन के समक्ष प्रस्तुत करते हुए आवाहन किया कि राष्ट्रीय स्तर पर पहचान और शासन सत्ता में भागीदारी के लिए त्वरितता पूर्वक व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाय। सदन में इस प्रस्ताव का वाराणसी सेवा आज अरुण प्रेमीव गोरखपुर के आर,वी,भास्कर सहित आयोजन में उपस्थित सभी ने करतल ध्वनि से अनुमोदन किया। आयोजन समिति के डायरेक्टर भंते रत्नाकर द्वारा प्रेस को दी गयी