खजूर-शरबत के साथ रोजदारों ने खोला रोजा
नौशाद अली
CIB समाचार दुदही / कुशीनगर
कुशीनगर/ जनपद के दुदही ब्लॉक अंतर्गत जंगल लाला छपरा गांव में रमजान के पवित्र महीने में 18वें रोजे के मौके पर रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर रोजा इफ्तार में शिरकत की।
कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान जंगली कुशवाहा व प्रतिनिधि ब्रजेश कुशवाहा के नेतृत्व में किया गया, जिसमें सैकड़ों रोजेदारों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इफ्तार के दौरान सभी ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हुए एक साथ रोजा खोला। इस दौरान हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिली और गंगा-जमुनी तहजीब की झलक साफ दिखाई दी।
इफ्तार के बाद रोजेदारों ने देश में अमन-चैन, आपसी भाईचारे और तरक्की के लिए विशेष दुआ भी मांगी। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करने का काम करते हैं।
इस मौके पर खुर्शीद आलम,रिजवान अंसारी,रफीक अंसारी पूर्व प्रधान पिपरासी ,कयूम अंसारी, सौदागर,अख्तर हुसैन, नाजाम, इंज. अजय कुशवाहा, सनी कुशवाहा, लकमुद्दीन अंसारी सैकड़ों लोग मौजूद रहे क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, युवा और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे तथा सभी ने मिलकर एक दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी