तुर्कपट्टी / कुशीनगर


रमजान के पवित्र माह में शुक्रवार 16 रमजान के अवसर पर तुर्कपट्टी बाजार स्थित जे के मेडिकल स्टोर पर रोजेदारों के लिए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान लगभग 100 रोजेदारों को खजूर, पानी और शरबत के साथ इफ्तार कराया गया
इफ्तार कार्यक्रम में बरवा कला, खुशीपट्टी, नौतन हर्दो, तुर्कपट्टी बाजार, बलडीहा और छहूं सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में रोजेदार शामिल हुए और सभी ने मिलकर रोजा खोला
मीडिया से बातचीत करते हुए डॉ. शहाबुद्दीन अंसारी ने बताया कि रमजान का महीना बहुत ही पवित्र होता है और इस महीने में रोजेदारों की सेवा करना सौभाग्य की बात है उन्होंने कहा कि पहली बार अपने जे के मेडिकल स्टोर पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया है
उन्होंने आगे कहा कि अगले वर्ष इससे भी भव्य और बेहतर तरीके से इफ्तार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम में शामिल सभी रोजेदारों और सहयोगियों के प्रति उन्होंने आभार व्यक्त किया। साथ ही देश और समाज में भाईचारा, अमन-चैन और शांति के लिए अल्लाह से दुआ भी की गई
इस मौके पर बरवा कला ग्राम प्रधान जियाउद्दीन अहमद ,प्रिंस आलम, साहिल मंसूरी, शाहनवाज मौलाना, सुहेल राजा, नूरुदीन मंसूरी, सकलैन शाह, फिरोज अंसारी सहित बड़ी संख्या में रोजेदार मौजूद रहे