बभनौली कुशीनगर 


हरिहर प्रसाद सेवा संस्थान द्वारा संचालित मां सेवा हॉस्पिटल के तत्वावधान में सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ इस अवसर पर कुल पांच कन्याओं का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच विधिवत कराया गया

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक डॉक्टर अरुण कुमार कुशवाहा एवं रमेश कुशवाहा रहे विवाह स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहां हल्दी गीत, विवाह गीत और स्वागत गीतों की मधुर प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भावुक और उत्सवमय बना दिया

बारातियों का स्वागत पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया वर-वधु पक्ष के परिजनों एवं ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया समारोह में हजारों की संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे और सभी ने संस्था की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग में सदस्य फूल बदन कुशवाहा, ने अपने संबोधन में कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं और जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होते हैं

आयोजकों ने बताया कि संस्था का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का सम्मानपूर्वक विवाह कराना तथा सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने की दिशा में सकारात्मक पहल करना है

कार्यक्रम के अंत में नवविवाहित जोड़ों को उपहार प्रदान कर उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की गई। यह आयोजन क्षेत्र में सामाजिक सहयोग और एकता का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरा, 

?️  कुशीनगर से हमारे संवाददाता नूरुदीन मंसूरी की यह रिपोर्ट