कसया कुशीनगर
नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड वीर सावरकर नगर (सबया) स्थित एक विद्यालय परिसर में ऑल इंडिया मोमिन अंसार सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अकरम अंसारी की मौजूदगी में सर्वसम्मति से फिरोज अंसारी को कुशीनगर का जिलाध्यक्ष चुना गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष फिरोज अंसारी के नेतृत्व में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय सचिव रईस अहमद, प्रदेश अध्यक्ष (पश्चिमी) अकबर अंसारी, देवीपाटन मंडल अध्यक्ष महबूब आलम (जिला प्रभारी बाराबंकी) सहित स्थानीय कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष अकरम अंसारी ने संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि ऑल इंडिया मोमिन अंसार सभा लंबे
समय से समाज के हितों के लिए कार्य कर रही है और देश के 15 राज्यों में इसका विस्तार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाज के उत्थान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं और आगामी पंचायत व विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटें। साथ ही जिले में रिक्त पदों पर शीघ्र कार्यकारिणी गठन के निर्देश भी दिये गये।
बैठक में वक्ताओं ने पासमंदा (अंसार) समाज की सामाजिक, शैक्षणिक
और आर्थिक प्रगति के लिए संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस दौरान शमशाद अंसारी, अशफाक अंसारी सहित कई पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम में नौशेर अंसारी, अतहर अंसारी, सलीम अंसारी, यासीन मलिक, शादाब अंसारी, अली इमाम, सिकंदर, गुफरान बख्शी, हजरत उमर, राजू सिद्दीकी समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे