तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा लवकुश पश्चिमपट्टी में
महाशिवरात्रि के महापावन अवसर पर स्वर्गीय राज बली सिंह, स्वर्गीय तीजा देवी एवं स्वर्गीय नागरमल जोशी जी की पुण्य स्मृति में लखनऊ के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर अभिषेक पाठक एमबीबीएस, MD द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया शिविर ग्राम पंचायत लवकुश पश्चिमपट्टी स्थित शिव दुर्गा मंदिर के पास प्रांगण में संपन्न हुआ
कार्यक्रम के आयोजक श्री गुलाब सिंह जी एवं श्रीमती विद्योतमा सिंह जी रहे शिविर में लगभग 100 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं इस दौरान मरीजों की ब्लड प्रेशर (बीपी) एवं शुगर की जांच भी की गई
मीडिया से बातचीत में डॉक्टर अभिषेक पाठक ने बताया कि वर्तमान समय में शुगर और बीपी के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है उन्होंने कहा कि मेलों और त्योहारों में अधिक तले-भुने फास्ट फूड का सेवन करने से शुगर व बीपी जैसी बीमारियां बढ़ती हैं। इनसे बचाव के लिए संतुलित आहार, नियमित जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाना जरूरी है
आयोजक श्री गुलाब सिंह जी ने बताया कि यह निःशुल्क चिकित्सा शिविर पहली बार आयोजित किया गया है और आगे भी इस तरह के सेवा कार्य जारी रखे जाएंगे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल प्रजापति ने कहा कि ऐसे शिविरों से गरीब तबके के लोगों को काफी राहत मिलती है उन्हें समय पर इलाज के साथ-साथ बीमारी से बचाव की सलाह भी दी जाती है
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज में इस प्रकार के निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन समय-समय पर होना चाहिए, जिससे जरूरतमंद लोगों को लाभ मिल सके
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आयोजित यह सेवा कार्य क्षेत्र में सराहनीय पहल के रूप में चर्चा का विषय बना रहा