जनपद कुशीनगर के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र, अंतर्गत


ग्राम सभा बलडीहा में स्वर्गीय सकीना नेशा की, प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का, आयोजन किया गया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे, श्रद्धांजलि सभा में राजेश प्रताप राव उर्फ बंटी भईया, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कुशीनगर 333 तथा संजय गुप्ता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख फाजिलनगर मौजूद रहे,


कार्यक्रम के दौरान दिवंगत सकीना नेशा के जीवन, त्याग और सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला गया, मरहूम सकीना नेशा की पुत्री जैनब खातून, भावी प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य वार्ड संख्या 59 दक्षिणी पूर्वी पडरौना ने, अपनी माता की पुण्यतिथि पर समाजसेवा करते हुए, 150 जरूरतमंद लोगों को कंबल व रुमाल का वितरण किया, साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों को सम्मानित भी किया


 सभा को संबोधित करते हुए राजेश प्रताप राव, उर्फ बंटी भईया एवं संजय गुप्ता ने कहा कि पुण्यतिथि जैसे अवसरों पर, जरूरतमंदों की सेवा करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है, वहीं फिरोज अंसारी एवं मुर्तुजा अंसारी ने भी संबोधन कर मां के महत्व और संस्कारों पर अपने विचार रखे,


श्रद्धांजलि सभा में फिरोज अंसारी, सगीर आलम सेवानिवृत्त जज कार्यक्रम का संचालन कर रहे मुहम्मद रब्बानी बलिया जिला, जेपी वर्मा, इलियास अंसारी (पूर्व जिला अध्यक्ष), राधेश्याम सिंह (पूर्व राज्य मंत्री), ग्राम प्रधान विनोद प्रसाद गोंड, हनीफ अंसारी, मौलाना मुख्तार आलम, मौलाना इमामुद्दीन साहब, पिंटू अंसारी,विपिन शर्मा,दीपक यादव, सिकन्दर शिवकुमार, साहिल,राहुल,संगम,राकेश,हसन,जिशान,हसन रजा बस्तवीं,सूफी अली हुसैन साहब क़िब्ला, रब्बी आलम रजा कादरी, सहित अनेक लोग उपस्थित रहे,
कार्यक्रम के अंत में दिवंगत आत्मा की मगफिरत के लिए दुआ की गई