टेकुआटार, कुशीनगर 


टेकुआटार क्षेत्र के जीनियस प्ले-वे स्कूल में गणतंत्र दिवस का महापर्व अत्यंत गरिमापूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न हुआ। विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस समारोह में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजय हासिल करने वाले मेधावी छात्रों के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद विकास मद्धेशिया ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि छोटे बच्चों की ये मनमोहक प्रस्तुतियां केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि नए भारत की बुलंद तस्वीर हैं। उन्होंने विद्यालय के अनुशासन और बच्चों के आत्मविश्वास की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पवन दुबे, मोनू गुप्ता, ग्राम प्रधान राधेश्याम यादव, मोशीन, अरविंद मद्धेशिया, इमरान अली, नवीन कुशवाहा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शमशाद उर्फ बौना, निराला सर, अजीत सर, सुनील यादव, सुरेश गुप्ता, पूर्व प्रधानाचार्य सुभाष यादव, रामलखन जी और रामनारायण जी, अमित मद्धेशिया, श्याम मद्धेशिया, राजन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों ने अपने साझा संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बस उन्हें सही मंच की तलाश होती है जो यह विद्यालय बखूबी प्रदान कर रहा है।
पुरस्कार वितरण की कड़ी में शानदार प्रदर्शन करने वाले सफल प्रतिभागी संतोष गुप्ता, मांसी, लकी, नंदनी, अनु, सविता, अमृता, शिवानी, सत्या, गरिमा, रिया और प्रीतम आदि बच्चों को अतिथियों द्वारा मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे 

 संस्था के डायरेक्टर मुलायम यादव  ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया और कहा कि बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारना ही हमारा एकमात्र उद्देश्य है। अध्यक्ष छत्रसाल मद्धेशिया ने शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों के महत्व पर जोर देते हुए सफल आयोजन के लिए पूरी टीम को बधाई दी। समारोह को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं मंजू देवी, बच्ची देवी, स्मिता, उज्जवल, अरविंद यादव, यादव अरविंद और विशाल का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और मिठाई वितरण के साथ हुआ