रोटरी क्लब कुशीनगर
रोटरी इंटरनेशनल की शाखा रोटरी क्लब कुशीनगर (उतर प्रदेश) मंडल 3120 और इंग्लैंड के रोटरी क्लब रग्बी डंसेमोर मंडल 1060 के बीच एक सार्थक इंटर डिस्ट्रिक्ट मीटिंग कुशीनगर में सफलतापूर्वक आयोजित की गई।
कार्यक्रम के दौरान दोनों क्लबों के बीच रोटरी की परंपरा अनुसार फ्लैग एक्सचेंज किया गया। इसके साथ ही सेवा कार्यों को और प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
मीटिंग में एक-दूसरे पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया गया, जिससे दोनों क्लबों के बीच सौहार्द और सहयोग का भाव और प्रगाढ़ हुआ।
इस महत्वपूर्ण बैठक में रोटरी क्लब कुशीनगर के सह संरक्षक वाहिद अली एवं रोटरी क्लब गोरखपुर के पूर्व अध्यक्ष महावीर प्रसाद कण्डोई तथा रोटरी क्लब रग्बी डंसेमोर के पूर्व अध्यक्ष रमेश चन्द्र श्रीवास्तव की विशेष उपस्थिति रही